तिगरी धाम (अमरोहा), 21 नवंबर। उत्तरी भारत के ऐतिहासिक राजकीय तिगरी धाम गंगा मेले में भारतीय किसान यूनियन (संयुक्त मोर्चा) के तत्वावधान में ‘किसान युवा संसद’ द्वारा हर वर्ष की भांति पिछले दो दिनों से अन्नदाता लंगर का संचालन किया जा रहा है। शनिवार को भाकियू (संयुक्त मोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के कर कमलों से गंगा के जयघोष के साथ फीता काटकर अन्नदाता लंगर का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर भाकियू संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि सीमा पर जवान, खेत में किसान और अन्नदाता देश की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और सेवादारों की सेवा करना पुनीत कार्य है।

लंगर के दौरान मेला प्रशासन प्रभारी शैलेश दूबे ने भी अन्नदाता लंगर पहुंचकर खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि तिगरी धाम गंगा मेले में किसानों द्वारा भंडारे और यज्ञ-हवन का जो सराहनीय कार्य किया जाता है, वह प्रशंसनीय है।

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी प्रदीप सिद्धू, जिला समन्वयक सोशल ऑडिट अनिल सिद्धू और प्रदेश उपाध्यक्ष हुकम सिंह प्रधान सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे@ब्यूरो/INN
