आज बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को अहमदाबाद के कई प्रमुख निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस घटना के बाद शहर के शिक्षा संस्थानों और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है.
अहमदाबाद शहर पुलिस, क्राइम ब्रांच, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और बम निरोधक दस्ता (BDS) तुरंत प्रभावित स्कूलों में पहुंचे. एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली करा लिया गया और छात्रों को घर भेज दिया गया है.फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है.
