लखनऊ। GST विभाग में तैनात डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह पर फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। यह आरोप उनके सगे भाई डॉ. विश्वजीत सिंह ने सार्वजनिक रूप से लगाया है।
डॉ. विश्वजीत सिंह का दावा है कि प्रशांत कुमार सिंह ने जांच से बचने के उद्देश्य से योगी सरकार के नाम इस्तीफा सौंपा, जबकि उनके दस्तावेजों को लेकर पहले से ही सवाल खड़े हो चुके थे।
इस पूरे मामले से जुड़ा वीडियो बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय भी चर्चा करते नजर आ रहे हैं।
फिलहाल मामले को लेकर आधिकारिक पुष्टि या विभागीय प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए यह मामला राज्य स्तर पर हलचल मचा रहा है। जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट होगी।
