मुरादाबाद। सोमवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र जी. मुनिराज द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल एवं अन्य राजपत्रित अधिकारियों के साथ थाना सिविल लाइन्स का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय एवं परिसर की व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।

इसके अंतर्गत मिशन शक्ति केंद्र, भोजनालय, बैरिक, मालखाना, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, थाने की राजकीय संपत्ति तथा अभिलेखों की स्थिति को बारीकी से जांचा गया।

इस अवसर पर पुलिस उप-महानिरीक्षक द्वारा मिशन शक्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन भी किया गया।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं त्वरित सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

निरीक्षण के उपरांत संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही, उपस्थित ग्राम प्रहरियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की गई तथा उन्हें शॉल, टॉर्च सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जनहितकारी बनाने पर विशेष बल दिया गया।
