मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल प्रदान किए गए। पंचायत भवन, मुरादाबाद में आयोजित निःशुल्क सिलेंडर रिफिल वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने प्रमुख रूप से सहभागिता करते हुए लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं रिफिल वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक गरीब परिवार को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है, जिससे महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिले और उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रहे। उन्होंने लाभार्थियों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने योजना के क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए बताया कि पात्र लाभार्थियों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत निःशुल्क रिफिल उपलब्ध कराई जा रही है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, संबंधित विभागीय अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में उज्ज्वला लाभार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। लाभार्थियों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिली है।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।
