नेपाल के बाद अब फ्रांस की सड़कों पर सरकार के खिलाफ लोगों की गुस्सा दिख रहा है. जनता सड़क पर है और लोग इमैनुएल मैक्रों सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. राजधानी पेरिस में आगजनी हो रही है और लोग पुलिस पर पथराव कर रहे हैं.
फ्रांस के लोग राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि मैंक्रों सरकार ने लोगों के जीवनस्तर को सुधारने के लिए कोई काम नहीं किया और उनका वित्तीय प्रबंधन काफी खराब रहा है. इन प्रदर्शनों की शुरुआत सोशल मीडिया पर ‘Block Everything’ के आह्वान से हुई और लोग अब संगठित होकर विरोध-प्रदर्शन को उतर आए हैं.
अधिकारियों ने बताया कि देश भर में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है ताकि जल्द से जल्द सभी अवरोधों को हटाया जा सके. बताया जा रहा है कि दर्जनों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है. फ्रांस के गृह मंत्री ने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के शुरुआती दौर में लगभग 200 लोगों की गिरफ्तारी की घोषणा की.
