“मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी…” मनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद की शपथ ली. राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह में विशेष अतिथियों के सामने नरेंद्र मोदी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली.

https://twitter.com/AHindinews/status/1799802996815233180?t=Ur6qoAtem0g-UCW54OpoeA&s=19

पीएम मोदी ने आज शपथ ग्रहण कर पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बराबरी कर ली, जो लगातार तीन बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं.

राजनाथ सिंह ने लगातार तीसरी बार ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

राजनाथ सिंह ने मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली. राजनाथ सिंह पिछली सरकार में रक्षा मंत्री थे. लखनऊ से नवनिर्वाचित सांसद हैं. 

अमित शाह ने ली कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ

बीजेपी नेता अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. पिछली सरकार में अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री थे. वो गुजरात में चार बार विधायक रहे. लगातार दूसरी बार गांधीनगर सीट से सांसद बने.

नितिन गडकरी ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

बीजेपी नेता और नवनिर्वाचित सांसद नितिन गडकरी ने लगातार तीसरी बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. पीएम मोदी की पिछली दोनों सरकारों में गडकरी कैबिनेट मंत्री रहे. 

PM के साथ शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्री:

  1. राजनाथ सिंह 
  2. अमित शाह
  3. नितिन गड़करी
  4. जेपी नड्डा
  5. शिवराज सिंह चौहान
  6. निर्मला सीतारमण
  7. एस जयशंकर
  8. मनोहर लाल खट्टर 
  9. एचडी कुमारस्वामी
  10. पीयूष गोयल
  11. धर्मेन्द्र प्रधान
  12. जीतन राम मांझी
  13. राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह
  14. सर्बानंद सोनोवाल
  15. डॉ वीरेंद्र कुमार
  16. किंजरापु राम मोहन नायडू
  17. प्रह्लाद जोशी
  18. जुएल ओरम
  19. गिरिराज सिंह
  20. अश्विनी वैष्णव
  21. ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया
  22. भूपेन्द्र यादव
  23. गजेंद्र सिंह शेखावत
  24. अन्नपूर्णा देवी 
  25. किरण रिजिजू
  26. हरदीप सिंह पुरी 
  27. मनसुख मंडाविया
  28. जी किशन रेड्डी
  29. चिराग पासवान
  30. सीआर पाटिल

स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री:

  1. राव इंद्रजीत सिंह
  2. जीतेन्द्र सिंह
  3. अर्जुन राम मेघवाल
  4. प्रतापराव गणपतराव जाधव
  5. जयंत चौधरी

राज्य मंत्री

  1. जितिन प्रसाद 
  2. श्रीपद नाइक
  3. पंकज चौधरी
  4. कृष्णपाल गुर्जर
  5. रामदास अठावले
  6. रामनाथ ठाकुर
  7. नित्यानंद राय
  8. अनुप्रिया पटेल
  9. वी सोमन्ना
  10. डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी
  11. एसपी सिंह बघेल
  12. शोभा करंदलाजे
  13. कीर्ति वर्धन सिंह
  14. बीएल वर्मा
  15. शांतनु ठाकुर
  16. सुरेश गोपी
  17. एल मुरुगन
  18. अजय टम्टा 
  19. बंडी संजय कुमार
  20. कमलेश पासवान
  21. भागीरथ चौधरी
  22. सतीश चंद्र दुबे
  23. संजय सेठ
  24. रवनीत सिंह बिट्टू
  25. दुर्गा दास उइके
  26. रक्षा खडसे
  27. सुकांत मजूमदार
  28. सवित्री ठाकुर
  29. तोखन साहू
  30. राजभूषण चौधरी
  31. भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा
  32. हर्ष मल्होत्रा
  33. निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया
  34. मुरलीधर मोहोल
  35. जॉर्ज कुरियन
  36. पबित्रा मार्गेरिटा