
वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी मंगलवार (6 अगस्त) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। न्यूरोलॉजिस्ट (ब्रेन और न्यूरॉन्स के डॉक्टर) उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।
26 जून को दिल्ली के AIIMS में उनका एक छोटा ऑपरेशन भी हुआ था। इस दौरान उन्हें यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर अमलेश सेठ की निगरानी में रखा गया था। अगले दिन उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इससे करीब एक हफ्ते बाद रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर अपोलो में भर्ती कराया गया था। हालांकि एक दिन बाद ही उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।
आडवाणी साल 2002 से 2004 तक देश के उपप्रधानमंत्री रहे हैं। इसी साल मार्च में उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था।