लखनऊ : कुन्दरकी विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर एक बार फिर सक्रिय और मजबूत नेतृत्व का परिचय देते हुए भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने लखनऊ स्थित शक्ति भवन में डॉ. आशीष गोयल से मुलाकात कर बिजली से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं रही, बल्कि इसके परिणामस्वरूप कुन्दरकी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुधारने की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम सामने आए हैं। रामवीर सिंह की पहल से ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ी, जबकि क्षेत्र के कई गांवों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का कार्य तेज़ी से कराया जा रहा है। विधायक की इस पहल से ओवरलोडिंग की समस्या में बड़ी राहत मिलेगी और ग्रामीणों को अब सुचारू एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
जर्जर लाइनों पर सख्त रुख, सुरक्षा को प्राथमिकता
वर्षों से खराब पड़ी विद्युत लाइनों को बदलने की मांग को विधायक ने मजबूती से रखा। यह कदम न केवल बिजली व्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि संभावित हादसों पर भी प्रभावी रोक लगाएगा।
बिजली बिल गड़बड़ी पर विधायक का सीधा एक्शन
जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ठाकुर रामवीर सिंह ने गलत और अत्यधिक बिजली बिलों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने साफ किया कि आम जनता के साथ किसी भी प्रकार की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। विधायक ने मांगे रखीं कि गलत बिलों का तत्काल संशोधन किया जाए, बिलिंग प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो, दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और भविष्य में त्रुटियों की रोकथाम के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए
“जनता की सेवा ही मेरा धर्म” : ठाकुर रामवीर सिंह
विधायक ने कहा, “कुन्दरकी की जनता को हर सुविधा दिलाना मेरी जिम्मेदारी है। जनहित के हर मुद्दे पर मैं लगातार संघर्ष करता रहूंगा और समाधान सुनिश्चित कराऊंगा।”
