पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच दक्षिण 24 परगना के फाल्टा क्षेत्र से तनाव की खबर सामने आई है। यहां स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। लोगों ने आरोप लगाया कि टीएमसी से जुड़े कुछ नेताओं द्वारा उन्हें धमकाया गया। घटना के दौरान काफी देर तक बहस चलती रही। हालांकि सुरक्षा बलों ने हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
राज्य की 294 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में संपन्न हो चुका है। अब सभी की नजरें 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं।
