एशिया कप 2025 के सुपर-4 की जंग में आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है. दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है. अर्शदीप और हर्षित राणा बाहर हुए हैं. इस मुकाबले में भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया.
भारती टीम की प्लेइंग-11: भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
पाकिस्तानी टीम की प्लेइंग XI: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान अली आगा (कप्तान), फहीम अशरफ, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद.
एशिया कप में भारतीय टीम पाकिस्तान पर भारी पड़ती रही है. दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 फॉर्मेट को मिलाकर एशिया कप में कुल 20 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत को 11 मैचों में जीत मिली है. वहीं पाकिस्तानी टीम ने छह मैच जीते. जबकि तीन मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला.
पिछले रविवार यानी 14 सितंबर को जब दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था, तब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने सात विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की थी.
