मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें एसएसपी के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

एसएसपी सतपाल अंतिल ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई व्यवस्था और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर ही अधिकतम शिकायतों का समाधान किया जाए, ताकि पीड़ितों को पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न पड़े।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मामलों का निस्तारण थाना स्तर पर संभव है, उनका प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। साथ ही पुलिस अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

एसएसपी ने कहा कि आमजन को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं@शांतनु/INN
