BAT-BMS ऐप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा एक्शन। पिछले कुछ दिनों से यह ऐप सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना हुआ है। दावा किया जा रहा था कि इसके जरिए ई-रिक्शा की बैटरी को दूर से नियंत्रित कर उसे बंद किया जा सकता है। अब एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने इस ऐप को संबंधित प्लेटफॉर्म से हटाने के निर्देश जारी किए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने BAT-BMS, Lossigy और Epoch-i-ion जैसे ऐप्स को हटाने का आदेश दिया है। इन ऐप्स पर आरोप है कि इनका इस्तेमाल बैटरी से चलने वाले वाहनों को रिमोट तरीके से निष्क्रिय (डिसेबल) करने के लिए किया जा रहा था। सूत्रों का कहना है कि यदि भविष्य में किसी अन्य ऐप का भी इसी तरह गलत इस्तेमाल सामने आता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए उसे ब्लॉक कर दिया जाएगा।
