पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में खान सर और उनके दोनों निजी सुरक्षाकर्मियों को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. गिरफ्तारी की आशंका के बीच दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने तीनों को एंटीसिपेटरी बेल मंजूर कर ली. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और मामले के रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद कोर्ट ने यह आदेश जारी किया.
इस मामले में दर्ज शिकायत के बाद से जांच लगातार जारी है और खान सर के साथ उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सह-आरोपी बनाया गया था. अग्रिम जमानत मिलने के बाद उन्हें तत्काल गिरफ्तारी से राहत मिल गई है, हालांकि मामले की जांच पहले की तरह जारी रहेगी. जांच एजेंसियां कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई करती रहेंगी.
