मुरादाबाद, 17 जुलाई। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (आकाश इंस्टीट्यूट) ने एक बार फिर NEET UG 2026 के परिणामों में अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। देशभर में शानदार सफलता हासिल करने के साथ-साथ मुरादाबाद में भी आकाश इंस्टीट्यूट के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। संस्थान की छात्रा अरीमा झा ने 720 में से 690 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 107 हासिल की और मुरादाबाद सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया।

NEET UG 2026 के परिणामों में आकाश इंस्टीट्यूट का उत्तर प्रदेश में भी दबदबा देखने को मिला। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी शीर्ष 138 रैंक की सूची में स्टेट रैंक 1, 3, 5, 6, 7 और 8 पर आकाश के विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया। मुरादाबाद की अरीमा झा ने स्टेट रैंक-7 प्राप्त कर न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश में आकाश इंस्टीट्यूट का नाम रोशन किया।

आकाश इंस्टीट्यूट, मुरादाबाद के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। साक्षी अग्रवाल ने 643 अंक के साथ AIR 1978, सौम्या राठौर ने 617 अंक के साथ AIR 5727 हासिल की।





इसके अलावा अंश जैन, आध्या टंडन, अभिनव माथुर, तारिका उपाध्याय, इंसाल मोनिस, पायल सैनी, वासु गुप्ता तथा प्रशांत सहित कई विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।

इस वर्ष आकाश इंस्टीट्यूट ने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी श्रेष्ठता कायम रखी। संस्थान के 4 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया टॉप-10, 18 विद्यार्थियों ने टॉप-50 और 41 विद्यार्थियों ने टॉप-100 में स्थान बनाकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा में संस्थान की मजबूत पकड़ को साबित किया। पिछले एक दशक में आकाश के छात्रों ने 13 बार AIR-1 हासिल की है, जो उसकी उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था और परिणामों की निरंतरता का प्रमाण है।

अपनी सफलता पर अरीमा झा ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए बेहद गर्व का क्षण है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और आकाश इंस्टीट्यूट के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि यहां मिले कॉन्सेप्ट आधारित शिक्षण, नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन ने उनकी तैयारी को नई दिशा दी।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक डी.के. मिश्रा ने अरीमा झा सहित सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को मजबूत शैक्षणिक आधार, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और आधुनिक शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें उनके सपनों तक पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी आकाश इंस्टीट्यूट इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा@शांतनु/INN
