सोनम वांगचुक को अब सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा। यह फैसला दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी पत्नी गीतांजलि की याचिका पर सुनाया है।
मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने आदेश दिया कि वांगचुक के इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों का एक विशेष मेडिकल पैनल बनाया जाए, जो उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी और उपचार करेगा।
अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि सफदरजंग अस्पताल में अब तक हुई सभी मेडिकल जांच, रिपोर्ट और उपचार से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड मेदांता की मेडिकल टीम को उपलब्ध कराया जाए, ताकि इलाज बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सके। हाई कोर्ट ने सभी संबंधित पक्षों को चिकित्सा संबंधी जानकारी पूरी पारदर्शिता के साथ साझा करने के निर्देश दिए हैं।
