मुरादाबाद। देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG-2026 में अभूतपूर्व सफलता हासिल कर आकाश इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मुरादाबाद के रामगंगा विहार स्थित स्वयंवर बैंक्विट हॉल में भव्य सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया, जहां नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।

समारोह का माहौल उत्साह, गर्व और उल्लास से सराबोर रहा। ढोल-नगाड़ों की गूंज, नृत्य और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सफल विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को सुसज्जित वाहनों में बैठाकर समारोह स्थल तक लाया गया, जहां उनके अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सचिन महेश्वरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि सही दिशा में किए गए निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि नीट जैसी कठिन परीक्षा में सफलता पाने के लिए नियमित अध्ययन, निरंतर अभ्यास और मानसिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आकाश इंस्टीट्यूट के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से सफलता का एक नया मानदंड स्थापित किया है।

इस वर्ष आकाश इंस्टीट्यूट की छात्रा अरीमा झा ने 720 में से 690 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 107 हासिल की, जबकि उत्तर प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त कर मुरादाबाद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

सिर्फ यही नहीं, NEET UG-2026 के परिणामों में उत्तर प्रदेश में भी आकाश इंस्टीट्यूट का दबदबा स्पष्ट रूप से देखने को मिला। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी शीर्ष 138 रैंक की सूची में स्टेट रैंक 1, 3, 5, 6, 7 और 8 पर आकाश के विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाकर संस्थान की मजबूत शैक्षणिक परंपरा को एक बार फिर सिद्ध किया।

मुरादाबाद केंद्र के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार सफलता हासिल की। प्राक्षी अग्रवाल ने 643 अंक के साथ AIR 1978, जबकि सौम्या राठौर ने 617 अंक प्राप्त कर AIR 5727 हासिल की। इसके अलावा अंश जैन, आध्या टंडन, अभिनव माथुर, तारिका उपाध्याय, इंसाल मोनिस, पायल सैनी, वासु गुप्ता और प्रशांत सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
राष्ट्रीय स्तर पर भी आकाश इंस्टीट्यूट ने अपनी श्रेष्ठता कायम रखी। इस वर्ष संस्थान के 4 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया टॉप-10, 18 विद्यार्थियों ने टॉप-50 तथा 41 विद्यार्थियों ने टॉप-100 में स्थान बनाकर देशभर में अपनी मजबूत शैक्षणिक पहचान को और सुदृढ़ किया। उल्लेखनीय है कि पिछले एक दशक में आकाश के विद्यार्थी 13 बार ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर चुके हैं, जो संस्थान की उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली और निरंतर बेहतर परिणामों का प्रमाण है।
अपनी सफलता पर अरीमा झा ने कहा कि यह उपलब्धि उनके जीवन का सबसे गर्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और आकाश इंस्टीट्यूट को देते हुए कहा कि संस्थान में मिले कॉन्सेप्ट आधारित शिक्षण, नियमित टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और अनुशासित अध्ययन वातावरण ने उनकी तैयारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
इस अवसर पर आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक डी.के. मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आकाश का उद्देश्य प्रत्येक छात्र को मजबूत शैक्षणिक आधार, अनुभवी फैकल्टी, आधुनिक शिक्षण संसाधन और व्यक्तिगत मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उसके मेडिकल करियर के सपनों को साकार करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी आकाश इंस्टीट्यूट देशभर में उत्कृष्ट परिणामों की नई मिसाल कायम करता रहेगा।
भव्य सम्मान समारोह ने यह संदेश दिया कि समर्पित शिक्षण, अनुभवी मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत का संगम ही असाधारण सफलता का आधार बनता है। NEET UG-2026 के परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में आकाश इंस्टीट्यूट देश के अग्रणी संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है@शांतनु/INN
