E20 को लेकर दिल्ली में सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च के लिए रवाना हो गए हैं। केजरीवाल का कहना है कि वह प्रधानमंत्री को जनता की शिकायतों से जुड़े दस्तावेज सौंपने जा रहे हैं।
केजरीवाल ने बताया कि उनके साथ 2 लाख 33 हजार 238 लोगों की पिटीशन हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री के सामने रखा जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि करीब 100 ऐसे लोग उनके साथ हैं, जिनकी गाड़ियां E20 के इस्तेमाल के बाद खराब हुई हैं।
केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री जनता की समस्याओं को सुनेंगे और इस मुद्दे पर उचित कदम उठाएंगे।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस मार्च को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मार्च के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई है। ऐसे में पुलिस फिरोज शाह रोड के पास केजरीवाल और उनके समर्थकों को रोकने की तैयारी में है।
E20 को लेकर केजरीवाल लगातार केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे हैं और इसे लेकर जनता की शिकायतों को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की बात कह रहे हैं।
