तहलका’ के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल को 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में बड़ा झटका लगा है। बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने गोवा सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए निचली अदालत के बरी करने के फैसले को पलट दिया और तेजपाल को दोषी करार दिया। अब अदालत मामले में सजा की अवधि पर अलग से सुनवाई करेगी।
यह मामला नवंबर 2013 का है। तेजपाल की एक पूर्व महिला सहयोगी ने आरोप लगाया था कि गोवा में ‘तहलका’ के एक कार्यक्रम के दौरान एक पांच सितारा होटल की लिफ्ट में उनके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। मामले में गोवा की निचली अदालत ने मई 2021 में तेजपाल को सभी आरोपों से बरी कर दिया था।
इसके बाद गोवा सरकार ने निचली अदालत के फैसले को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। करीब पांच साल बाद हाई कोर्ट ने इस अपील पर फैसला सुनाते हुए तेजपाल को दोषी ठहरा दिया है। फैसले के वक्त तेजपाल अदालत में मौजूद थे।
