लखनऊ : आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने रामपुर के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित बयान तथा उनके द्वारा 07 अगस्त को दिए गए स्पष्टीकरण के संबंध में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ठाकुर ने कहा कि यदि वायरल वीडियो में सुनाई दे रहे शब्द सही हैं, तो विडियो में सुनाई दे रहे शब्द एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के लिए प्रथमदृष्टया अत्यंत अनुचित हैं और अखिल भारतीय सेवा आचरण नियमावली, 1968 में निर्धारित निष्पक्षता, शिष्ट आचरण एवं उच्च व्यावसायिक मानकों के अनुरूप नहीं प्रतीत होते।

उन्होंने कहा कि एसपी का यह स्पष्टीकरण कि उनकी मंशा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की थी, सही नहीं दिखता है। अतः मूल वीडियो एवं स्पष्टीकरण की निष्पक्ष जांच कर, कथन सत्य पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई तथा वीडियो असत्य पाए जाने पर उसे प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए@शांतनु/INN
