संसद के मानसून सत्र में FCRA बिल को लेकर विपक्षी दलों के बीच अलग-अलग रुख सामने आया है। कांग्रेस जहां बिल को पूरी तरह वापस लेने की मांग कर रही है, वहीं TMC, DMK और BJD इसे संयुक्त संसदीय समिति यानी JPC के पास भेजने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों ने बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में भी अपनी बात रखी।
वहीं, संसद में जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए सरकार छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर पहले चर्चा कराने को तैयार है। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह सदन में जवाब दे सकते हैं। राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मुद्दे पर भी सरकार चर्चा के लिए तैयार बताई जा रही है।
इसी बीच लोकसभा में ‘केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026’ पारित कर दिया गया है। वहीं राज्यसभा में रिफॉर्म्स बिल, 2026 को चर्चा और पारित करने के लिए लिया गया है।
