मुरादाबाद। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आजाद अधिकार सेना ने मुरादाबाद की 29-कुंदरकी विधानसभा सीट से जसीम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञाप जारी कर जसीम की उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा की।
पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार जसीम लंबे समय से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आम नागरिकों के अधिकारों, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर वह लगातार सक्रिय रहे हैं और आम लोगों की समस्याओं को सामने लाने के साथ उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे हैं।

आजाद अधिकार सेना ने जसीम की सामाजिक सक्रियता और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर उनके संघर्ष को देखते हुए उन्हें कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब जसीम के सामने पार्टी की विचारधारा और मुद्दों को लेकर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को गति देने की चुनौती होगी।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि जसीम पार्टी के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिकों के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि जसीम क्षेत्र के लोगों के बीच पार्टी की नीतियों और विचारों को प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे।
जसीम की उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच भी इसे लेकर सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है@जफर/INN
जसीम से संपर्क : 9759394372
