मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा। गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को बाजार गंज स्थित नगर कांग्रेस कमेटी ठाकुरद्वारा कार्यालय पर प्रातः 10 बजे भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष शमीम अहमद चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत को इक्कीसवीं सदी में ले जाने का सपना देखा था। उन्होंने देश में कंप्यूटर क्रांति का आगाज कर आधुनिक भारत की नींव को मजबूत किया। आज भारत कंप्यूटर और इंटरनेट के क्षेत्र में विश्व में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, जिसमें राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में प्रेस को स्वतंत्रता मिली तथा देश को आर्थिक और सामरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।
कांग्रेसजनों ने कहा कि राजीव गांधी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए देश में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सलमा आगा, जिला सचिव मो. दीन सिद्दीकी, हाजी मुस्तकीम अंसारी, नाज़िम गांधी, शरीफ़ आजाद, राज कुमार पंडा, पूर्व नगर अध्यक्ष सेवादल मुईन कुरेशी, शरीफ़ सिद्दीकी, मोहसिन अख्तर एडवोकेट, इदरीस कस्सार, मास्टर रईस अहमद, शमशेर अंसारी, ज़ाकिर अंसारी, हाजी इशाक अंसारी, यामीन सिद्दीकी, मास्टर शाहिद हुसैन, दबीर अंसारी, इंतजार कुरेशी, वाज़िद अंसारी, कय्यूम कुरेशी, मो. उमर सिद्दीकी, दानिश अंसारी आदि मौजूद रहे@जफर/INN
