बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे. पहले फेज का मतदान 6 नवंबर को होगा और दूसरे फेज में 11 नवंबर को वोटिंग होगी. 14 नवंबर को नतीजे आएंगे.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “विश्वास बहाली के उपाय के तौर पर CAPF को पहले से तैनात किया जाएगा. सभी अधिकारियों को पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से काम करना होगा. अगर किसी भी माध्यम या प्लेटफॉर्म पर कोई फर्जी खबर या गलत सूचना है तो उसका खंडन किया जाएगा. ड्रग्स, शराब और नकदी के लेन-देन को रोकने के लिए सभी चौकियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.”
कब कितनी सीटों पर वोटिंग
- 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग होगी
- 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी
| पहले चरण का चुनाव | |
| नोटिफिकेशन की तारीख | 10-10-25 |
| नामांकन की तारीख | 17-10-25 |
| नामांकन पत्रों की जांच | 18-10-25 |
| नाम वापस लेने की अंतिम तारीख | 20-10-25 |
| पहले चरण की वोटिंग की तारीख | 06-11-25 |
| काउंटिंग | 14-11-25 |
| दूसरे चरण का चुनाव | |
| नोटिफिकेशन की तारीख | 13-10-25 |
| नामांकन की तारीख | 20-10-25 |
| नामांकन पत्रों की जांच | 21-10-25 |
| नाम वापस लेने की अंतिम तारीख | 23-10-25 |
| दूसरे चरण की वोटिंग की तारीख | 11-11-25 |
| काउंटिंग | 14-11-25 |
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव से निर्वाचन आयोग का नया ‘ECI Net’ सिंगल विंडो ऐप लॉन्च किया जाएगा. इसे मदर ऑफ ऑल इलेक्शन ऐप्स बताया जा रहा है. यह ऐप बिहार चुनाव से पूरी तरह संचालित और सक्रिय रहेगा, जिसके जरिए निर्वाचन से जुड़ी सभी प्रमुख प्रक्रियाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी.
निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए पूरी चुनावी मशीनरी को अब सिर्फ एक कॉल की दूरी पर ला दिया है. बिहार में कुल 90,712 बीएलओ (BLOs), 243 ईआरओ (EROs) और 38 डीईओ (DEOs) नियुक्त किए गए हैं, जिनसे अब सीधे संपर्क किया जा सकता है. मतदाता 1950 (Voter Helpline) नंबर पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए केवल संबंधित जिले का STD कोड लगाकर +91-STD Code-1950 डायल करना होगा — जैसे पटना के लिए +91-612-1950. साथ ही, ECINet ऐप के माध्यम से मतदाता अपने BLO से कॉल बुक भी कर सकते हैं.
