हरियाणा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और वर्तमान में एडीजीपी पद पर तैनात वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पूरन की पत्नी एक आईएएस अधिकारी हैं और फिलहाल जापान में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सैनी के साथ हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी हैं और इस समय मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ जापान दौरे पर हैं. प्रशासन ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है. मौके पर ADGP पूरन के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस अधिकारी घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं. आईपीएस वाई पूरन कुमार हरियाणा के 2001 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं.
अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने की कोशिश की जारी है. सभी संभावित पहलुओं को देखा जा रहा है. जल्द ही घटना का निष्पक्ष खुलासा किया जाएगा. पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें.
