मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने पुलिस से संबंधित विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को एसएसपी के समक्ष रखा। एसएसपी ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराने को कहा।

एसएसपी सतपाल अंतिल ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाए, ताकि पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका निस्तारण थाना स्तर पर ही प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसके साथ ही शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने थाना प्रभारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और उन्हें प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई की व्यवस्था को मजबूत करते हुए पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए@शांतनु/INN
