भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज (11 अक्टूबर) इस मुकाबले का दूसरा दिन है. भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 5 विकेट के नुकसान पर 518 रन बनाकर घोषित कर दी. शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन बनाए. वहीं यशस्वी के बल्ले से 175 रन निकले.
शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच को वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से पराजित किया था. इस तरह भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है.

टीम इंडिया की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.
वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI: तेजनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैम्पबेल, एलिक अथानाज, शाई होप, रोस्टन चेज (कप्तान), टेविन इमलाच (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वॉरिकन, खैरी पियरे, एंडरसन फिलिप और जेडन सील्स.
