मुरादाबाद। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जनगणना कार्य के सफल एवं गुणवत्तापूर्ण संपादन में उत्कृष्ट योगदान, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, अनुकरणीय कार्यशैली एवं उत्कृष्ट सेवा-भावना के लिए जनगणना के 02 जिला प्रभारी, 03 मास्टर ट्रेनर तथा 50 जनगणना सहायकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि इस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा जनगणना कार्य का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं उत्तरदायित्व के साथ करते हुए निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता एवं शुद्धता के साथ आंकड़ों का संकलन सुनिश्चित किया गया।

कार्य के प्रति सजगता, अनुशासन, जनसहयोग प्राप्त करने की क्षमता तथा दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन से जनगणना अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने पर प्रशस्ति देकर सम्मान किया गया।

जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्यशैली, परिश्रम एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य अन्य कार्मिकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए संबंधित कार्मिक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सतत उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ममता मालवीय, नगर आयुक्त जनगणना जिला प्रभारी, मास्टर ट्रेनर , जनगणना सहायक उपस्थित रहें@शांतनु/INN
