बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राजस्थान में कई स्थानों पर छापेमारी के बाद वारदात में शामिल तीनों शूटरों को कोटा से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपियों को मुंबई से दिल्ली जा रही एक ट्रेन से पकड़ा गया। कोटा रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हमले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
इसके बाद एक आरोपी महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर से पकड़ा गया.
