बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है, इसमें 18 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया गया है. पार्टी ने राघोपुर से सतीश यादव को टिकट दिया है, जो तेजस्वी यादव के खिलाफ ताल ठोकेंगे. इसके अलावा बगहा से राम सिंह, नौतन से नारायण प्रसाद को टिकट मिला है. बता दें कि बीजेपी ने 101 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट में 71, दूसरी लिस्ट में 12 कैंडिडेट्स का ऐलान किया था.
तीसरी लिस्ट में किसे कहां से टिकट?
- रामनगर से नंद किशोर राम
- नरकटियागंज से संजय पांडेय
- बगहा से राम सिंह
- लौरिया से विनय बिहारी
- नौतन से नारायण प्रसाद
- चनपटिया से उमाकांत सिंह
- हरिसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान
- कल्याणपुर से सचिंद्र प्रसाद सिंह
- कोचाधमन से बीणा देवी
- बायसी से विनोद यादव
- राघोपुर से सतीश कुमार यादव
- बिहपुर से कुमार शैलेंद्र
- पीरपैंती से मुरारी पासवान
- रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह
- मोहनिया से संगीता कुमारी
- भभुआ से भरत बिंद
- गोह से रणविजय सिंह
