बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में भाजपा ने कुल 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.

बीजेपी ने युवा और चर्चित चेहरों पर दांव खेलते हुए मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी के रूप में पहचाने जाने वाले आनंद मिश्रा को बक्सर से टिकट दिया गया है. इस सूची में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी मौका देकर पार्टी ने एक संतुलित रणनीति का संकेत दिया है.
