मुरादाबाद। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आने वाली औद्योगिक इकाइयों एवं कंपनियों के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सीएसआर के प्रावधानों के अनुपालन पर जोर देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि कंपनी अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित दायित्वों का पालन सुनिश्चित किया जाए। नियमों का अनुपालन न करने वाली पात्र कंपनियों एवं औद्योगिक इकाइयों के विरुद्ध अधिनियम में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने जनपद में सीएसआर के दायरे में आने वाली सभी पात्र फैक्ट्रियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की और कहा वे कंपनी अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित दायित्वों का विधिवत निर्वहन करें। इस संबंध में उपायुक्त उद्योग को आवश्यक जानकारी संकलित करने, संबंधित कंपनियों से समन्वय स्थापित करने तथा नियमों के अनुपालन की स्थिति पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुश्री शक्ति दुबे सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे@शांतनु/INN
