जयपुर में सेंट जेवियर्स स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल भेजकर धमकी दी गई है. धमकी भरा ईमेल आने की सूचना मिलते ही स्कूल और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस, एटीएस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर आकर सर्च ऑपरेशन चलाया. छात्रों और स्टाफ को तुरंत स्कूल से सुरक्षित बाहर निकालकर पूरा कैंपस खाली कराया गया.
