मुंबई में एक बार फिर धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इस बार मुंबई मेयर के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘जलसा’ को कार बम से निशाना बनाने का दावा भी किया गया है।
इतना ही नहीं, पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मुंबई में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर भी धमकी दी गई है। ईमेल में कार्यक्रम स्थल पर आईफोन बम से हमला करने की बात कही गई है। धमकी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग हुई थी। इस घटना में उनके ड्राइवर और एक प्रशंसक घायल हुए थे। मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने 20 विशेष टीमें गठित की थीं और अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है।
