मुरादाबाद। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान एसपी ग्रामीण ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थानों में संचालित जनसुनवाई व्यवस्था और महिला हेल्पडेस्क को अधिक प्रभावशाली बनाया जाए, ताकि पीड़ितों एवं शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से थाने से पुलिस कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका निस्तारण संबंधित थाना प्रभारी प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित करें। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और पीड़ित की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए।

एसपी ग्रामीण ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए@जफर/INN
