संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन विधेयक को लेकर DMK ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख एम.के. स्टालिन ने घोषणा की है कि DMK इस विधेयक का समर्थन करेगी। स्टालिन के मुताबिक, विधेयक में निष्पक्ष परिसीमन से जुड़ी मांगों को जगह दी गई है।
हालांकि, DMK ने समर्थन के पीछे तमिलनाडु के लोकसभा में मौजूदा 7.18% प्रतिनिधित्व को बरकरार रखने और 1971 की जनगणना के आधार पर राज्यों के बीच सीटों के अनुपात को अगले 25 वर्षों तक बनाए रखने की शर्तों का हवाला दिया है। पार्टी का कहना है कि इन मांगों को प्रस्तावित विधेयक में शामिल किए जाने के बाद ही समर्थन का फैसला लिया गया है।
