भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (31 अक्टूबर) मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के कप्तान हैं. वहीं मिचेल मार्श के कंधों पर ऑस्ट्रेलियाई टीम की बागडोर है. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
इस मुकाबले के लिए कंगारू टीम में एक बदलाव किया गया. विकेटकीपर बैटर जोश फिलिप की जगह ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई. दूसरी ओर भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 कोई बदलाव नहीं किया.
भारतीय टीम की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव(कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श(कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुह्नमैन और जोश हेजलवुड.
