राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओडिया और असमिया सहित नौ भाषाओं में संविधान का अनुवादित संस्करण जारी किया.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुनिया के विशालतम लोकतंत्र भारत, दुनिया में एक उदाहरण के तौर पर स्थापित है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है.
मुर्मू ने कहा, आने वाले कालखंड में जो विभिन्न संविधानों और लोकतंत्रों का तुलनात्मक अध्य्यन किया जाएगा तो भारतीय लोकतंत्र और संविधान का विवरण स्वर्ण अक्षरों में किया जाएगा. आप सभी सदस्यगण हमारे संविधान और लोकतंत्र की गौरवशाली परंपरा के संभाग भी हैं, निर्माता भी हैं और साक्षी भी हैं.
