मुरादाबाद। रेलवे मंडल कार्यालय के मनन सभागार में मंडल रेल प्रबंधक श्री संग्रह मौर्य की अध्यक्षता में ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेल कर्मियों के हित और कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रशासनिक अधिकारियों और एसोसिएशन पदाधिकारियों के बीच विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान एसोसिएशन ने कर्मचारियों से संबंधित मांगों को विस्तार से रखा। प्रशासन द्वारा इन मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समाधान का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संग्रह मौर्य के साथ मंडल के सभी विभागाध्यक्ष, एससी/एसटी रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन के मंडल मंत्री श्री विनोद कुमार, मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सहित कई पदाधिकारी, शाखाओं के अध्यक्ष और मंत्री उपस्थित रहे।
