समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को एक 8 साल पुराने मामले में अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है. यह मामला भारतीय सेना के जवानों पर टिप्पणी करने से जुड़ा था, जिसे लेकर शिकायत दर्ज की गई थी.
रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सबूतों के अभाव में आजम खान को इस मामले के सभी आरोपों से बरी कर दिया. हालांकि, नवंबर 2025 में दो अलग-अलग मामलों में उन्हें और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को 7-7 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी, जिसके चलते वह अभी भी जेल में बंद हैं.
