अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. चकलागम इलाके में मजदूरों से भरा एक ट्रक पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में गिर गया. ट्रक में कुल 22 मजदूर सवार थे. सभी की इस हादसे में मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, इनमें से 19 मजदूर असम के तिनसुकिया जिले के गिलापुकरी टी एस्टेट के रहने वाले थे. फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अब तक 13 मजूदरों के शव बरामद हुए हैं. अन्य मजूदरों के शवों की तलाश की जा रही है.
बताया जा रहा कि ये सभी मजदूर सड़क निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे, तभी हैलोंग-चकलागम सड़क पर मेटेलियांग के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे गिर गया. हादसे के समय ट्रक में 22 मजदूर सवार थे. सड़क से गुजर रहे लोगों ने जब ट्रक को खाई में नीचे गिरते देखा तो पास के पुलिस थाने में इसकी सचूना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव के कार्य में जुट गई.
