मुरादाबाद/भोजपुर।
सोमवार को नगर पंचायत भोजपुर में देहात विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी नासिर कुरैशी की ओर से एसआईआर (SIR) को लेकर जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को एसआईआर की जानकारी देना और इसके प्रति जागरूक करना रहा।
विधायक ने लोगों को किया जागरूक
कैंप को संबोधित करते हुए विधायक हाजी नासिर कुरैशी ने कहा कि एसआईआर आम लोगों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है, जिसकी सही जानकारी होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जागरूक बनें और दूसरों को भी इसके बारे में जानकारी दें।

पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव फिरासत हुसैन गम, जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, विधायक कमाल अख्तर, विधानसभा अध्यक्ष देहात-27 मोईनउद्दीन, वेद प्रकाश, गौरव चौहान, राहुल यादव, राहुल, सभासद मोहम्मद रफी, मोहम्मद आरिफ, नबी हसन चौधरी, मोहम्मद इदरीश, पूर्व प्रधान गुलाम गोस सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
जनसहभागिता से सफल रहा कार्यक्रम
जागरूकता कैंप में स्थानीय नागरिकों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। लोगों ने एसआईआर से जुड़े सवाल पूछे और जानकारी प्राप्त की, जिससे कार्यक्रम को सफल माना गया@ZAFAR-INN
