ओडिशा के राउरकेला से भुवनेश्वर जा रहा 9-सीटर चार्टर्ड विमान शनिवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इंडिया वन एयर का यह विमान उड़ान भरने के करीब 17 किलोमीटर बाद हादसे का शिकार हुआ। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।
विमान में पायलट सहित कुल 9 लोग सवार थे, जिन्हें हादसे में चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल विमान दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
