बीजेपी में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच रही है। अगले 24 घंटों के भीतर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। इसी क्रम में नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और नितिन गडकरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है। वे कल औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
