मुरादाबाद। श्री बुआ दाती देवी के विशाल वार्षिक उत्सव एवं सत्संग का शुभारंभ आज श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में कलश यात्रा के साथ हुआ। यह कलश यात्रा श्री बुआ दाती पार्क, बुद्धि विहार से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों से होती हुई पुनः पार्क स्थल पर संपन्न हुई।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर देवी का जयघोष किया। पूरे मार्ग में “जय बुआ दाती” और “जय माता दी” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों और भजनों ने श्रद्धालुओं की आस्था को और प्रगाढ़ कर दिया।

उल्लेखनीय है कि यह विशाल वार्षिक उत्सव श्री वैष्णो देवी बुआ दाती संकीर्तन मंडल, बुद्धि विहार, मुरादाबाद द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मंडल के अनुसार, यह आयोजन परम आदरणीय सतगुरु महाराज जी के आशीर्वाद एवं स्वर्गीय बाबू जी स्व. श्री चमनलाल अरोड़ा तथा स्वर्गीय श्रीमती सुदेश अरोड़ा जी की कृपा से निरंतर आयोजित होता आ रहा है।
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण
मंडल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार :
शनिवार, 31 जनवरी 2026
दोपहर 2:00 बजे शोभा यात्रा
श्री बुआ दाती पार्क से प्रारंभ होकर बुद्धि विहार के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए
श्री बुआ दाती मंदिर पर समापन
इसके उपरांत मंदिर परिसर में संकीर्तन एवं आरती शाम 4:00 बजे से
रविवार, 1 फरवरी 2026
प्रातः 10:00 बजे से पूजा एवं हवन
दोपहर 12:00 बजे माता भगवती की ज्योत का प्राकट्य
सायं 6:00 बजे तक भव्य संकीर्तन
आरती उपरांत भंडारे का आयोजन
कार्यक्रम स्थल
श्री बुआ दाती पार्क,
LIC ऑफिस के पीछे, बुद्धि विहार, मुरादाबाद
मंडल के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन आपसी भाईचारे, श्रद्धा और सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
