मुरादाबाद। जनपद में अपराध और अपराधियों पर सख्त शिकंजा कसते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में मुरादाबाद पुलिस ने एक बार फिर प्रभावी कार्रवाई की है। दिनांक 02 फरवरी 2026 को जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की गई, वहीं शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर भी कड़ा प्रहार किया गया।
374 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिलारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
दिनांक 01 फरवरी 2026 की रात्रि, उ0नि0 विनीत कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ गश्त एवं चेकिंग के दौरान पप्पू गुप्ता पुत्र स्व. बनवारीलाल गुप्ता, निवासी ग्राम मल्लपुर जन्नू, थाना बिलारी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से 374 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। इस संबंध में थाना बिलारी पर मु0अ0सं0-039/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस सख्त
जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने शांति भंग करने की आशंका में 04 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
यह कार्रवाई धारा 170/126/135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के अंतर्गत की गई।
थाना वार कार्यवाही का विवरण :
थाना नागफनी – 01
थाना बिलारी – 01
थाना भोजपुर – 02
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध, नशे और अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे अभियानों को आगे भी और तेज़ किया जाएगा।
