राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को नसीहत दी कि आप अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए. उन्होंने कहा कि आप स्वतंत्र रूप से अपनी पार्टी चलाइए. जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी तैयार बैठे थे, वहां जो भी चीजें हुईं, उनका जवाब देने के लिए. आपने सदन ही नहीं चलने दिया.
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि लगातार जनता का समर्थन मिलने से विपक्ष घबराया हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को सिर्फ एक परिवार के हित की चिंता है। नड्डा ने कहा कि संसद की कार्यप्रणाली में भाग न लेना लोकतंत्र के अनुरूप नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार रहती है।
वहीं, राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने का अवसर नहीं दिया गया। इस पर जेपी नड्डा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि लोकसभा से जुड़े मुद्दों को राज्यसभा में उठाना उचित नहीं है।
