मुरादाबाद। राज्य मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग ने जनपद से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जनपद के कुल 1899 हज यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से निर्धारित केंद्रों पर टीके लगाए जा रहे हैं।
राज्य से नामित हज ट्रेनर की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण किया गया। इनमें मदरसा जामेउल उल हुदा (गलशहीद), मदरसा नासिर उल उलूम (कस्बा कोठ) तथा मदरसा अन्सार उल्लाह फैजुल उलूम (ग्राम मिलक बूजपुर आशा, मूढापांडे) शामिल रहे।

आज 555 यात्रियों को लगाए गए टीके
सीएमओ ने बताया कि बुधवार को कुल 555 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया।
- मदरसा जामेउल उल हुदा, गलशहीद में 350 यात्रियों को टीके लगे।
- मदरसा नासिर उल उलूम, कस्बा कोठ में 86 यात्रियों का टीकाकरण हुआ।
- मदरसा अन्सार उल्लाह फैजुल उलूम, मिलक बूजपुर आशा (मूढापांडे) में 119 यात्रियों को टीके लगाए गए।
टीकाकरण के दौरान सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से मैनिनजाइटिस और पोलियो की खुराक दी गई। इसके अलावा 65 वर्ष से अधिक आयु के हज यात्रियों को इन्फ्लूएंजा वैक्सीन भी लगाई गई।
शेष यात्रियों के लिए तय की गई तिथियां
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शेष हज यात्रियों का टीकाकरण निम्न तिथियों पर किया जाएगा :
14 फरवरी 2026
मदरसा जामिया नईमिया, दीवान का बाजार
मदरसा बशीरुल उलूम, कुंदरकी
मदरसा अब्दुल गफ्फूर नईमी, पाकबड़ा
16 फरवरी 2026
मदरसा नूरूल कुरान, चौराहा गुइयाबाग, मुरादाबाद
मदरसा एम.ए. इस्लामिया, मौहल्ला लालबाग, ठाकुरद्वारा
17 फरवरी 2026
मदरसा जामिया सिद्दीकिया, ब्रांच कार्यालय पीरगैब, राहत पब्लिक स्कूल व पुलिस चौकी के निकट, मुरादाबाद
स्वास्थ्य विभाग ने सभी हज यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और केंद्र पर पहुंचकर अनिवार्य टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी संक्रामक रोग से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
