भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की खाली होने वाली सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह चुनाव उन सांसदों की जगह होंगे, जिनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म हो रहा है। इस बार कुल 10 राज्यों की 37 सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक 26 फरवरी 2026 को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकन, जांच और नाम वापसी की पूरी प्रक्रिया तय समय के अनुसार पूरी होगी। सभी सीटों पर मतदान 16 मार्च 2026 को होगा और उसी दिन वोटों की गिनती भी की जाएगी।
किन राज्यों में होंगे चुनाव
ये चुनाव महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश की सीटों के लिए कराए जाएंगे। चुनाव की घोषणा के बाद राज्यों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और पार्टियां उम्मीदवारों के चयन में जुट गई हैं।
चुनाव का पूरा शेड्यूल
- अधिसूचना जारी होगी – 26 फरवरी 2026
- नामांकन की अंतिम तारीख – 5 मार्च 2026
- नामांकन पत्रों की जांच – 6 मार्च 2026
- नाम वापस लेने की आखिरी तारीख – 9 मार्च 2026
- मतदान – 16 मार्च 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)
- मतगणना – 16 मार्च 2026 (शाम 5 बजे से)
- पूरी चुनाव प्रक्रिया – 20 मार्च 2026 तक समाप्त होगी
किन-किन राज्यों से सदस्य हो रहे रिटायर
महाराष्ट्र:
डॉ. भगवत किशनराव कराड, डॉ. फौजिया तहसीन अहमद खान, प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी, शरदचंद्र गोविंदराव पवार, धैर्यशील मोहन पाटिल, रजनी अशोकराव पाटिल, रामदास बंदू अठावले
ओडिशा:
ममता मोहंता, मुजीबुल्ला खान, सुजीत कुमार, निरंजन बिशी
तमिलनाडु:
एन आर एलंगो, पी सेल्वारासु, एम थम्बिदुरई, तिरुची सिवा, डॉ. कनिमोझी एन वी एन सोमू, जी के वासन
पश्चिम बंगाल:
साकेत गोखले, ऋतब्रत बनर्जी, बिकाश रंजन भट्टाचार्य, मौसम नूर, सुब्रत बक्शी
असम:
रामेश्वर तेली, भुवनेश्वर कलिता, अजीत कुमार भुइयां
बिहार:
अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा, हरिवंश नारायण सिंह
छत्तीसगढ़:
कवि तेजपाल सिंह तुलसी, फूलो देवी नेताम
हरियाणा:
किरण चौधरी, राम चंदर जांगड़ा
हिमाचल प्रदेश:
इंदु बाला गोस्वामी
तेलंगाना:
डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी, के आर सुरेश रेड्डी
इन सीटों पर चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है और उम्मीदवारों के नाम तय करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
