मुरादाबाद। थाना भोजपुर क्षेत्र में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24.02.2026 को थाना भोजपुर क्षेत्र निवासी वादिनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि अभियुक्त जिशान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अन्य अभियुक्तों द्वारा वादिनी के पिता के साथ गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने तथा वादिनी के साथ अभद्रता करने का भी आरोप लगाया गया।
तहरीर के आधार पर थाना भोजपुर में मु0अ0सं0- 0057/2026 के तहत धारा 69/352/115(2)/351(3)/74 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। दिनांक 26.02.2026 को थाना भोजपुर पुलिस ने अभियुक्त जिशान पुत्र हासर अली निवासी ग्राम झादेवाली मिलक, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है@जफर INN
